कटनी जिले की बेटियों ने राज्य स्तरीय कराटे टूर्नामेंट में मचाया धमाल, 19 मेडल किए अपने नाम

कटनी। जिले की बेटियों ने मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। छिंदवाड़ा के एलन तिलक कराटे स्कूल इंटरनेशनल में विगत 24 मई से आयोजित हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कटनी जिले की अपराजिता मार्शल आर्ट की टीम ने छिंदवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में 19 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
इस टूर्नामेंट में कटनी जिले की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 19 मेडल जीते। इस टीम की खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और ट्रेनर कोच मास्टर अलका गौंड के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल की। ट्रेनर कोच मास्टर अलका गौंड ने स्टेट चैंपियनशिप में जज और रेफरी की भूमिका निभाई। उनके अनुभव और ज्ञान ने खिलाड़ियों को सही दिशा में मार्गदर्शन करने में मदद की। कटनी जिले की बेटियों ने इस टूर्नामेंट में अपनी सफलता के साथ जिले का नाम रोशन किया है। इशिता गोंड, नीलिमा मसीह, राजू कुमार गोंड ने जज एवं रेफरी की भूमिका निभाने के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते। संस्थापक अलका गौंड ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम आगे भी इसी तरह की सफलता हासिल करती रहेगी।