दृष्टि ए विजन NGO की डाइरेक्टर रजनी वर्मा रानी दुर्गावती अवार्ड से सम्मानित

दृष्टि ए विजन NGO की डाइरेक्टर रजनी वर्मा रानी दुर्गावती अवार्ड से सम्मानित

Oplus_131072

कटनी। प्रभाकर वस्त्रम भोपाल द्वारा आयोजित रानी दुर्गावती अवार्ड दमोह मध्यप्रदेश के होटल नर्मदा धारा में रखा गया। जहाँ पर कटनी की समाज सेविका एवम महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा को विशिष्ट अतिथि के रूप में दमोह आमंत्रित किया गया तथा जिनके माध्यम से दमोह की स्वरोजगारी महिलाओं का सम्मान किया गया। यह सम्मान रानी दुर्गावती अवार्ड के माध्यम से किया गया। जिसमें दमोह और आसपास के गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें कटनी की समाजसेविका रजनी वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में वहाँ उपस्थित महिलाओं एवम बच्चों को पुरुस्कार वितरित किया तथा कार्यक्रम की संचालक एवम प्रभाकर वस्त्रम की डाइरेक्टर मोना सिंह ने उनका भव्य स्वागत कर सम्मान किया।

समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एवम महिला सशक्तिकरण में लगी महिलाओं को उनके कार्यो के लिए रानी दुर्गावती अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस श्रृंखला में कटनी से दृष्टि ए विज़न ngo की फाउंडर रजनी वर्मा को उनके ngo द्वारा मूक पशुओं के लिए किए गए कार्यो एवम सामाजिक सेवाओ के लिए उनका सम्मान मुख्य अतिथि मिस्टर इंडिया एवम मिस्टर गुजरात 2022 के क्रमिक यादव द्वारा शील्ड एवम प्रमाण पत्र देकर किया गया। कार्यक्रम में दमोह कलेक्ट के प्रयासों से दमोह में कचरा बीनने वाली कन्याओं को पार्लर का कोर्स करवाकर आत्मनिर्भर बनाने के सराहनीय प्रयास में शामिल कन्याओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रूबरू मिस्टर इंडिया एवम मिस्टर गुजरात 2022, दादा साहब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2023 से सम्मानित क्रमिक यादव की उपस्थिति रही। अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में, समाजसेवी मनु मिश्रा, एकलव्य यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर एवम समाजसेवी पूजा मलैया भी शामिल रही।कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम की आयोजक एवम प्रभाकर वस्त्रम की डायरेक्टर मोना सिंह राजपूत ने किया, प्रभाकर वस्त्रम भोपाल द्वारा समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम विभिन्न शहरों में आयोजित किये जाते है, जिसमे समाज सेवा में लगी सशक्त महिलाओं का सम्मान एवम जरूरतमंद महिलाओं एवम बच्चो को इनके द्वारा आगे बढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाता है। समाजसेवा में सक्रिय 15 महिलाओं का सम्मान इस कार्यक्रम में किया गया, साथ ही प्रभाकर वस्त्रम संस्था द्वारा बालिकाओं को शिक्षण सामग्री एवम आत्मनिर्भरता हेतु सिलाई मशीन भी प्रदान की गई, जल्दी ही इनकी संस्था दृष्टि ए विजन ngo के साथ मिलकर कटनी में भी स्वरोजगारी महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित करेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post