बरही में व्यापारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी, 80 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश

बरही में व्यापारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी, 80 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश

कटनी। कटनी जिले के बरही नगर में दिनदहाड़े हुई चोरी की बड़ी वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी। खितौली मार्ग स्थित व्यापारी प्रमोद लखेरा के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाश घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और नकदी सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रमोद लखेरा किसी कार्य से खितौली गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी बरही स्थित दुकान पर थीं। इसी दौरान सुबह करीब 11:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पीछे के दरवाजे का कुंदा काटकर घर में प्रवेश किया और अलमारी व पेटी के ताले तोड़ दिए।
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर 80 हजार रुपये नकद, लगभग 10 से 15 तोला सोने के आभूषण (तीन हार, चूड़ियां, कंगन सहित अन्य जेवर) तथा करीब 5 से 6 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। शाम करीब 5 बजे जब प्रमोद लखेरा की पत्नी घर पहुंचीं तो पीछे का दरवाजा खुला मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल बरही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
व्यापारियों में आक्रोश, जल्द खुलासे की मांग
घटना की सूचना मिलते ही नगर के व्यापारी बड़ी संख्या में बरही थाना पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस से शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग करते हुए कहा कि दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना के अगले दिन कटनी से डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟एक और घोटाला🌟 कागजों तक सिमट पुस्तक परिवहन का मामला, निजी खर्चे पर शिक्षक ले जा रहे किताबें, जिम्मेदारों की मिली भगत से हो रहा खेल, जिला पंचायत सदस्य ने सीईओ से की शिकायत, स्क्रीनशॉट भी आए सामने…

🌟मंत्री जी कहिन🌟 विधानसभा में गूंजा कटनी के शासकीय मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, विधायक लखन घनघोरिया ने दागे सवाल, बोले स्वास्थ मंत्री, शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलने का कोई विचार नहीं, जनता में पीपीपी मोड को लेकर कोई रोष नहीं…

🌟आतंक राज🌟 व्यवसाई मुकेश गुप्ता के हमलावर पकड़े नहीं गए फिर से हो गई एक और बड़ी वारदात, अब मैगी पॉइंट ढाबा में एक युवक पर जानलेवा हमला, कहीं कारोबारी पर हमला करने वालों से तो जुड़े नहीं घटना के तार…