विश्वकर्मा परिसर में क्रिकेट अकादमी का हुआ शुभारंभ, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने किया विधिवत उद्घाटन, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा निखारने का अवसर

कटनी। विश्वकर्मा परिसर में प्रारंभ की गई क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मुख्य रूप से सम्मिलित हुए तथा उन्होंने अकादमी का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं। क्षेत्र में इस प्रकार की खेल सुविधाओं का प्रारंभ होना युवाओं के लिए एक सकारात्मक पहल है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह क्रिकेट अकादमी क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण एवं अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी। यहां अभ्यास करने वाले युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर भविष्य में जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। अशोक विश्वकर्मा ने अकादमी के संचालक की इस पहल की सराहना करते हुए युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलना आवश्यक है, ताकि उनकी प्रतिभा को सही दिशा मिल सके और वे अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। क्रिकेट अकादमी की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में नई उम्मीद और उत्साह देखने को मिला। यह पहल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *