श्री आदिशक्ति मंदिर माधवनगर में 16 अगस्त को होगा पार्थिव शिवलिंग निर्माण
कटनी। सावन माह के पावन अवसर पर श्री आदिशक्ति मंदिर समिति, माधव नगर में रविवार 16 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष रमेश मोटवानी एवं सचिव संतोष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समस्त श्रद्धालु सपरिवार इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर भगवान शिव की आराधना करेंगे। पूजन हेतु आवश्यक समस्त सामग्री मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि जिनके पास बड़ी कोपर या परात उपलब्ध हो, वे उसे अपने साथ अवश्य लेकर आएं ताकि पार्थिव शिवलिंग निर्माण में सुविधा हो सके।