NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, जमकर हुई नारेबाजी

NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, जमकर हुई नारेबाजी

कटनी। देशभर में सामने आए NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी ने शुक्रवार को सुभाष चौक में विशाल मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल और तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं पेपर लीक की घटनाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थी वर्षों की मेहनत, संघर्ष और आर्थिक कठिनाइयों के बीच NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भरोसे के साथ सीधा अन्याय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता कमजोर हो रही है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि पेपर लीक केवल एक परीक्षा को प्रभावित नहीं करता, बल्कि लाखों युवाओं के आत्मविश्वास और सपनों को भी तोड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता स्थापित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। मशाल जुलूस के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में प्रियदर्शन गौर, रजनी वर्मा, राकेश जैन कक्का, जालेम यादव, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, अंशु मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, रमाकांत दुबे, विजय मंगल चौधरी, मुकेश परोहा, श्याम यादव, ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, रणजीत सिंह, प्रहलाद यादव, रविंद्र कुंदरा, सुरजीत सिंह, नारायण निषाद, माया चौधरी, हेमा शर्मा, हाजी गुलाम जाफर, राहुल पटेरिया, कपिल रजक, अजय खटीक, गोलू राजेंद्र चौधरी, मुकेश बर्मन, ललित सोनी, कमल पांडे, ब्रजेश मौर्य, पवन बर्मन, सलाहुद्दीन, रमेश मिश्रा, हर्षित मिश्रा और चिंतामन तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post