राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट के सामने किया जोरदार प्रदर्शन

कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेता हैं और वे लगातार जनता के मुद्दों, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहे हैं। उनका कहना था कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल करना और जनहित के मुद्दे उठाना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज का सम्मान होना चाहिए। वहीं ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है तथा राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापस लेने तथा लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गरिमा बनाए रखने की मांग की।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, राजकुमार केलु उपाध्याय, राकेश जैन कक्का, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, गोल्डन पांडे, प्रेम बत्रा, जालेम यादव, आफताब अहमद, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, पंकज गौतम, कमल पांडे, आनंद पटेल, मंगल सिंह, अजय खटीक, विजय मंगल चौधरी, नारायण निषाद, सुशील जायसवाल, विकास निगम, छोटू सिंह बघेल, इस्तियाक अहमद, राहुल होतवानी, राहुल पटेरिया, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार भरत विश्वकर्मा, जार्ज डेविड,रॉबिन पीटर, शशि शेखर भारद्वाज, विनीत जायसवाल, रमेश मिश्रा, रवि जायसवाल, घनश्याम रजक, रूपा तिवारी, शशि यादव, दिलदार खान, इमरान खान, विजय चांदवानी, सुनील श्रीवास, सलाहुद्दीन खान, रामचंद मूलवानीं, विकास चौधरी, राजेश निषाद, प्रिंस खटीक, शुभम सोनखरे, हर्षित मिश्रा, साहिल नामदेव सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *