राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, किया वृक्षारोपण

कटनी। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद किया।
इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में एलआईसी कार्यालय के पीछे बालिका छात्रावास परिसर के पास पौधारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक, प्रगतिशील और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी जयंती पर वृक्षारोपण कर कांग्रेसजनों ने हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह, राकेश जैन कक्का, राजा जगवानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, प्रेम बत्रा, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, कमल पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने, सामाजिक सद्भाव, लोकतांत्रिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *