बढ़ते अपराधों, चाकू बाजी, जुएं सट्टे के खिलाफ कांग्रेस ने कलेक्टर एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी, नहीं हुई कार्यवाही तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

कटनी। जिले में हो रही लगातार चाकूबाजी, अवैध शराब, गांजा एवं सट्टा को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला की अगुवाई में आज कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। एड अमित शुक्ला ने प्रशासन से सख्त कार्यवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन संवेदनशीलता नहीं दिखाता और आवश्यक कार्रवाई नहीं करता, तो कांग्रेस पार्टी मैदान में उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ ने रेलवे कॉलोनियों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए WCRMS प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया।
इस दौरान एड अमित शुक्ला, रामनरेश त्रिपाठी, बीएम तिवारी, संतोष यादव, अशोक पाठक, महेंद्र कुमार, नवनेश जौहर, रमेश, बी.के. राय, अंकित ठाकुर, धीरेन्द्र दहिया, प्रमोद कुमार, अजाज खान, राजीव रंजन, डी.एस. चौहान, अवनीश दुबे, अंकित भगत, सुनील बघेल, आनन्द पटेल, राजेश जाटव, आफताब अहमद चोखे भाईजान, अजय गौंटिया,राजा जगवानी, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, दीपक केशरवानी, श्याम यादव, राम कुमार खटीक, अजय कोल, रमाकांत दुबे, अभय खरे, विनीत तिवारी, राघव प्रसाद, विजय मंगल चौधरी, समेत अन्य शामिल हुए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *