वार्ड दरोगा इदरीश खान के आकस्मिक निधन पर नगर निगम कार्यालय में हुई शोक सभा

कटनी। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में वार्ड दरोगा के पास पर पदस्थ श्री इदरीश खान के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा जाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान निगम परिवार द्वारा गहन दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिवार पर आये इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
शोकसभा के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, बीना बैनर्जी, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, श्याम पंजवानी, पूर्व पार्षद कमलेश चैधरी, विजय डब्बू रजक, जीवन चैधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक सहित निगम के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *