श्रीमती कुसुम सौंधिया के आकस्मिक निधन पर नगर में शोक सभा संपन्न

Oplus_131072

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी श्रीमती  कुसुम सौंधिया के आकस्मिक निधन पर सोमवार शाम निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा जाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान निगम परिवार द्वारा दुख व्यक्त किया जाकर परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिवार पर आये इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

शोकसभा के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, निगमायुक्त नीलेश दुबे, पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी, विनोद लाला यादव भटटू, अवकाश जायसवाल शकुंतला सोनी, ईश्वर बहरानी, उपायुक्त शैलेश गुप्ता पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, जीवन चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों सहित निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *