कटनी नदी का सीमांकन कराने कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने जारी किया फरमान, दो विशेष दलों का हुआ गठन, अतिक्रमण मिला तो होगी कार्रवाई, एक सप्ताह में तलब की सीमांकन रिपोर्ट

कटनी। कटनी नदी के सीमांकन कराने के कलेक्‍टर आशीष तिवारी के निर्देश के पर सीमांकन के लिए दो विशेष राजस्व दलों का गठन किया गया है। ये दल नगर निगम के सहयोग से मौके पर पहुंचकर नदी की वास्तविक सीमाओं का निर्धारण करेंगे तथा सीमा चिन्ह स्थापित कराएंगे। जारी आदेश के अनुसार सीमांकन कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। दल क्रमांक-1 की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक विभा गर्ग को दी गई है, जिनके साथ पटवारी अमित कनकने, धर्मेन्द्र ताम्रकार, दादूराम पटेल, सुभाष गर्ग एवं राजेश दुबे दल में शामिल हैं। वहीं दल क्रमांक-2 का प्रभारी राजस्व निरीक्षक ब्रजबिहारी दुबे को बनाया गया है। इस दल में पटवारी तुलाराम वर्मा, विनीत सिंह बघेल, संदीप गर्ग, नितेश पाण्डेय एवं विवेक बहरे को शामिल किया गया है।
एक सप्ताह में प्रस्तुत करना होगा प्रतिवेदन
दोनों दल सीमांकन की कार्यवाही पूर्ण कर निर्धारित प्रारूप में सीमांकन प्रतिवेदन, पंचनामा, फील्डबुक एवं नक्शा ट्रेस तहसीलदार कटनी नगर के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करेंगे।
अतिक्रमण मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीमांकन रिपोर्ट के बाद यदि नदी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण पाया जाता है, तो संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *