नागरिक संरक्षण समिति कटनी ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, खुले में मांस विक्रय, लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने उठाई मांग

Oplus_131072

कटनी। नागरिक संरक्षण समिति कटनी ने आज राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन कटनी एसडीएम प्रदीप मिश्रा को सौंपा, ज्ञापन सौंपते हुए समिति के पदाधिकारियों ने खुले में मांस विक्रय, लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से समिति के पदाधिकारियो ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 13 दिसंबर 2023 को अपने पहले आदेश मे धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर, डी. जे.) के अनियंत्रित व नियम विरूद्ध प्रयोग पर नियंत्रण लगते हुए कार्यवाही करने एवं खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद विभिन्न धर्म स्थलों में निर्धारित डेसिबल का उल्लंघन करते हुए लाउडस्पीकर का उपयोग किया जा रहा है।

शोर से मनुष्य के काम करने की क्षमता, आराम, नींद और संवाद में व्यवधान पडता है। कोलाहल पूर्ण वातावरण के कारण उच्च रक्तचाप, वैचेनी, मानसिक तनाव तथा अनिंद्रा जैसे प्रभाव शरीर में पाये जाते है अधिक शोर होने पर कान के आंततिक भाग की क्षति होने के प्रमाण पाये गये है। लाउडस्पीकरों के उपयोग पर व्यापक दिशा निर्देश माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किए गए है। समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि माननीय न्यायालय एवं मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत कठोर कार्यवाही करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों को धार्मिक स्थलों से यथाशीघ्र उतारने का कार्य किया जाये। साथ ही खुले में मांस विकी पर रोक लगाई जाये। ज्ञापन सौंपने के दौरान दिनेश मिश्रा, श्रीमती अर्चना गुप्ता, राजेश तिवारी, मनीष सिंह, आकाश श्रीवास्तव, प्रदीप की मुख्य रूप से मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *