जाकिर हुसैन वार्ड संजय नगर के नागरिकों को मिली सड़क डामरीकरण कार्य की सौगात, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ भूमिपूजन

Oplus_131072

कटनी। डॉ जाकिर हुसैन वार्ड स्थित संजय नगर के नागरिकों के लिए गुरुवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य में श्रीमती नीलिमा झा के मकान से उमाकांत दुबे के घर तक 13.86 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने डामरीकरण कार्य का विधिवत पूजन- अर्चना कर कुदाली चलाकर क्षेत्रीय नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण की गई।

कार्यक्रम के दौरान शीघ्र ही सुगम यातायात की सुविधा मिलने से प्रफुल्लित क्षेत्रीय वार्डवासियों द्वारा महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी का पुष्पहार से जोरदार स्वागत किया जाकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुरेन्द्र गुप्ता, डाॅ रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू , श्रीमती सुमन राजू माखीजा, क्षेत्रीय पार्षद रेखा संजय तिवारी, वंदना राजकिशोर यादव, उमेन्द्र ओमी अहिरवार, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, राजू माखीजा, स्थानीय गणमान्य नागरिक कमल केवट, नीलिमा झा सहित क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी रही।

निर्माण कार्य के दौरान करें सहयोग : महापौर

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा प्राप्त अनुदान द्वारा नागरिकों की प्राथमिकताओं एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे है। विकास कार्य निर्धारित समय से गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण हो इसमें आप सभी का सहयोग भी आवश्यक है। आप स्वयं भी होने वाले डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखें तथा कार्य के दौरान अपने घरों की नालियों के अतिक्रमण स्वेच्छा से अलग कर निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान करे।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक करण मिश्रा, अजीत मिश्रा, डॉ आर.सी विश्वकर्मा, डॉ झा, राम आसरे दाहिया, सोनेलाल कोल, कोदू मास्टर, अशोक डोंगरे, मैकूलाल कोल, गन्नू तिवारी सहित मातृशक्ति जयंती मेहरा, सरस्वती मेहरा, शादियां खान, मधु मेहरा, पूनम बेन सहित क्षेत्रीय उपयंत्री जायेंद्र प्रताप सिंह बघेल एवं  अन्य स्थानीय नागरिकों एवं निर्माण एजेंसी के ठेकेदार की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *