मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधायक संदीप जायसवाल की माताजी के निधन पर जताया शोक, निवास पर पहुंचकर अर्पित की पुष्पांजली

Oplus_131072

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी श्रीमती सरोज जायसवाल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती सरोज जायसवाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पांडेय, विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, डीएफओ गौरव शर्मा और जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत एवं जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक मौजूद रहे।

इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव का गुरुवार की शाम को जबलपुर के डुमना विमानतल से हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन झिंझरी स्थित हेलीपैड पर आगमन हुआ। वे हेलीपैड से सीधे विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल के आवास पहुंचे और यहां उन्होंने विधायक श्री जायसवाल की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सरोज जायसवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। आप को बता दें की श्रीमती जायसवाल का 5 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद देहावसान हो गया था। विधायक श्री जायसवाल के परिजनों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री श्री यादव भोपाल के लिए वापस रवाना हो गए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *