मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लमतरा बस हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी 4-4 लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लमतरा बस हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी 4-4 लाख रुपये की सहायता

कटनी। जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लमतरा ब्रिज के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में बस यात्रियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि लमतरा ब्रिज के पास हुई सड़क दुर्घटना में बस यात्रियों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायल यात्रियों को शीघ्र स्वस्थ करें।
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए तथा घायलों के समुचित उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post