केडीए कार्यालय में सीईओ तपस्या परिहार ने किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 8:30 बजे कटनी विकास प्राधिकरण की सीईओ सुश्री तपस्या परिहार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर सीईओ तपस्या परिहार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित एवं नगर विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना रहा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर विकास प्राधिकरण कार्यालय के स्टेनो विजय केवट, कार्यालय सहायक मोहन रजक, अशोक विश्वकर्मा एवं नरेंद्र विश्वकर्मा सहित नगर निगम के उपायुक्त शैलेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, आदेश जैन, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, विनोद सिंह चौहान, पारसनाथ प्रजापति, आलोक तिवारी, शुभम द्विवेदी, शुभम प्यासी, दुलीचंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *