समीक्षा बैठक में अनुपस्थिति पर सहायक यंत्री विजयराघवगढ़ को सीईओ ने थमाया शोकाज़ नोटिस

कटनी। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के सहायक यंत्री अरुण चतुर्वेदी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि समीक्षा बैठक में व्हीबी -जी रामजी योजना के अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान, श्रमिक नियोजन, प्लानर एवं सिपरी पोर्टल पर किए गए निर्माण कार्यों के सत्यापन की जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की समीक्षा नहीं हो सकी। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की प्रगति अत्यंत न्यून है। श्री चतुर्वेदी द्वारा पदीय कर्तव्यों के विपरीत शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतना पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर समक्ष में उपस्थित होकर तथ्यात्मक जवाब मांगा है। अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित होगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *