भारतीय मजदूर संघ के सीमेंट प्रभारी पहुंचे कैमोर, की कैमोर सीमेंट एवं खदान कर्मचारी संघ के साथ बैठक, संगठन के कार्यों को गति प्रदान करने दिए निर्देश

कटनी। कैमोर सीमेंट एवं खदान कर्मचारी संघ को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संघ कार्यालय आए भारतीय मजदूर संघ (म.प़.) से सीमेंट प्रभारी अजय विश्वकर्मा ने बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं राष्ट्र संत श्रद्धेय दंतोपंत ठेगठीं जी के तेल चित्र पर पूजन वंदन एवं माल्यार्पण करते हुए किया।
संघ के अध्यक्ष गणेश राव ने तिलक लगाकर शॉल श्रीफल भेंट कर सीमेंट प्रभारी का स्वागत किया। तत्पश्चात बारी-बारी से सभी पदाधिकारियो ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्वागतोपरांत संघ गीत एवं परिचय हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात मुख्य अतिथि सीमेंट प्रभारी अजय विश्वकर्मा द्वारा संघ को मार्गदर्शन प्रदान किया गया और संघ को मजबूती से कार्य करने हेतु दिशा निर्देश तथा संघ को मजबूती प्रदान करने हेतु संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कार्यवाहक अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा किया गया।
सीमेंट प्रभारी अजय विश्वकर्मा के आगमन पर सभी श्रमिक साथियों ने अत्यंत हर्ष पूर्वक भारत माता की जय के नारों के गूंजायमान के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष गणेश राव, कार्यवाहक अध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ मंत्री रवि शंकर दुबे, महामंत्री मुकेश गौतम, कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे, मंत्री प्रहलाद चौहान एवं प्रशांत शिवहरे सहित समस्त पदाधिकारी गण तथा सैकड़ो की संख्या में संघ के सदस्य श्रमिक साथी उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *