आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाएं पर्व, नवरात्र के पूर्व ढीमरखेड़ा थाने में हुई शांति समिति की बैठक, तहसीलदार और टीआई ने की शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाएं पर्व, नवरात्र के पूर्व ढीमरखेड़ा थाने में हुई शांति समिति की बैठक, तहसीलदार और टीआई ने की शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

कटनी। नवरात्र पर्व को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। नवरात्र पर्व के दौरान नवदुर्गा प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन की तैयारी को लेकर ढीमरखेड़ा थाने में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से आगामी त्यौहार संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में आज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के द्वारा क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों से आगामी त्यौहार के संबंध में राय शुमारी की गई एवं अधिकारियों के द्वारा सभी मसलों पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत बैठक में शामिल सभी उपस्थित जनों को प्रशासन की मंशा के बारे में बताया गया एवं आगामी त्यौहार हर्षोल्लास के साथ एवं शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाने की अपील की गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

वर्षाकालीन तैयारियों एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त ने फील्ड में की मशक्कत, बरगी दायीं तट नहर परियोजना का लिया जायजा, जल आपूर्ति व्यवस्था को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने दिए निर्देश