आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं पर्व, त्योहारों को लेकर उमरिया पान थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं पर्व, त्योहारों को लेकर उमरिया पान थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

Oplus_131072

कटनी। आपसी भाईचारे एवं प्रेम के प्रतीक पर्व होली तथा रमजान के दौरान थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गत दिवस उमरियापान थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद स्थानीय वरिष्ठ जनों से थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

जानकारी देते हुए उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि होली और रमजान पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को संपन्न कराने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा दिए गए हैं। प्राप्त निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, एसडीओपी प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्म गुरुओं और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया। बैठक के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए सभी से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में स्पष्ट संकेत दिए गए हैं कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही अवश्य की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post