वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गया केबिनेट मंत्री का जन्मदिन, 20 वर्षों से जारी है सिलसिला

वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गया केबिनेट मंत्री का जन्मदिन, 20 वर्षों से जारी है सिलसिला

Oplus_131072

कटनी। कटनी के पूर्व सांसद जबलपुर के तीन बार के सांसद वर्तमान में जबलपुर पश्चिम से विधायक मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के जन्मदिन के अवसर पर बच्चन नायक वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के बीच फल  और मिठाई बांटकर मनाया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के जन्म दिवस पर लगातार 20 वर्षों से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामरतन पायल के द्वारा विशेष आयोजन किए जाते हैं। इसी क्रम में गत दिवस बच्चन नायक वृद्ध आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद बुजुर्गों ने भी कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामरतन पायल, पूर्व नगर महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी, मुड़वारा मंडल के अध्यक्ष संजू गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष वागीश आनंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष दुबे, महामंत्री सतीश मोटवानी, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक नवीन मोटवानी, पूर्व जिला मंत्री शिवम शर्मा, रमाकांत सोनी, राहुल मिश्रा, मनदीप पायल, संजय बजाज, अंकित मिश्रा, दिव्या मिश्रा, सुंदर भांभू, गौरव संतवाणी आदि की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post