कटनी मंडी में कल 23 जून को कारोबार रहेगा बंद, बढ़े हुए मंडी शुल्क का व्यापारी करेंगे विरोध

Oplus_16908288

कटनी मंडी में कल 23 जून को कारोबार रहेगा बंद, बढ़े हुए मंडी शुल्क का व्यापारी करेंगे विरोध

कटनी। प्रदेश शासन द्वारा मंडी शुल्क में की गई बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार 23 जून को प्रदेशव्यापी मंडी बंद का आह्वान किया गया है। इसके समर्थन में कृषि उपज मंडी कटनी के व्यापारियों ने भी एकजुट होकर मंडी का कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया है।
व्यापारियों का कहना है कि प्रदेश शासन द्वारा मंडी शुल्क को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इस निर्णय के विरोध में प्रदेशभर के व्यापारी आक्रोशित हैं और बढ़ी हुई शुल्क दर को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। कटनी मंडी के व्यापारियों ने कृषि उपज मंडी सचिव के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपकर 23 जून को प्रस्तावित बंद की जानकारी दी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि बढ़ा हुआ मंडी शुल्क वापस नहीं लिया गया, तो आगे भी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। व्यापारी संगठनों ने किसानों, हम्मालों, तुलावटियों एवं मंडी से जुड़े सभी लोगों से 23 जून को प्रस्तावित बंद को सफल बनाने की अपील की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post