परिवहन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह का बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने किया स्वागत

Oplus_16908288

परिवहन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह का बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने किया स्वागत

कटनी। गत दिवस मध्यप्रदेश शासन के परिवहन मंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह के कटनी आगमन पर कटनी बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्र ने साथियों के साथ आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान बस ऑपरेटरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं परिवहन व्यवस्था को लेकर मंत्री से विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन की ओर से क्षेत्रीय परिवहन से संबंधित मुद्दों, बस संचालन में आ रही परेशानियों तथा यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने संबंधी विषय मंत्री के समक्ष रखे गए। अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्र ने कहा कि बस संचालकों को कई प्रशासनिक एवं व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनके निराकरण के लिए शासन स्तर पर सकारात्मक पहल आवश्यक है। प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बस ऑपरेटरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post