कुठला के इंद्रानगर में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन बदमाशों ने युवक के पेट में घोंपा चाकू, हालत गंभीर, देर रात हुई घटना

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर इलाके में देर रात चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश या तात्कालिक विवाद के चलते आधा दर्जन बदमाशों ने एक राय होकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सरलानगर निवासी उत्तम लोहार (28 वर्ष) शनिवार की देर रात करीब 12:20 बजे इंद्रानगर की गली नंबर 03 में सोनू नामक व्यक्ति के घर के पास था। इसी दौरान वहां पहुंचे मनीष जायसवाल, सोनू और उनके तीन अन्य साथियों ने उत्तम को घेर लिया। आरोपियों ने पहले मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं और फिर जान से मारने की नीयत से उत्तम के पेट पर चाकू से जोरदार हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुठला पुलिस ने घायल उत्तम लोहार की शिकायत पर मनीष जायसवाल, सोनू और अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(ए), 109(1) और 3(5) के तहत जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *