अपने राइस मिल में भाजपा मंडल अध्यक्ष संचालित कर रहा था जुआ फड़, बाकल पुलिस ने मारी रेड, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित लगभग एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार

कटनी। बाकल पुलिस ने कांबिंग गस्त के दौरान शनिवार की रात भाजपा मंडल अध्यक्ष की राइस मिल में छापा मार कर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को हिरासत में लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष के राइस मिल में संचालित जुआं फड़ से पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने तास के पत्तों सहित 11 हजार रुपए नगदी जप्त किए है। आप को बता दें की जिन जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की उसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष भी शामिल है।
बाकल थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक ने बताया कि इस मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के विरुद्ध जुआं एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है। बताया जाता है कि शनिवार की रात थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कांबिंग गस्त की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक भाजपा के मंडल अध्यक्ष की राइस मिल में कुछ जुआरियों का जमघट लगा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर दविश दी गई। जहां अग्रवाल राइस मिल में धर्मन्द्र सोनकर पिता छोटेलाल सोनकर उम्र 31 वर्ष, अमित अग्रवाल पिता दालचन्द अग्रवाल उम्र 25 वर्ष, लक्ष्मण लोधी पिता कालूराम उम्र 38 वर्ष, अनिल कुमार दुबे पिता मदन गोपाल दुबे उम्र 30 वर्ष, शंकर सिंह पिता गेंद सिंह लोधी उम्र 40 वर्ष, शोभित जैन पिता संजय जैन उम्र 30 वर्ष, संदीप साहू पिता राम बिहारी साहू उम्र 30 वर्ष, शाहिद ताज पिता शेख सादिक, सौरभ सिंह, शिवम उर्फ गम्मू सोनी पिता रविशंकर सोनी सभी निवासी बाकल को ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी 11 हजार रुपए जप्त कर जुआं एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *