बिलहरी पुलिस ने 9 साल की बालिका को 3 दिन के अंदर किया सकुशल दस्तयाब, सुरक्षित पहुंचाया घर

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपहर्ता बालक, बालिकाओ को शीघ्र दस्तयाब करने हेतु निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पचीसिया, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय व हमराह स्टाफ के द्वारा आज 24 जुलाई 25 को एक 9 साल की अपहर्त बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित प्रकार परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बिलहरी पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, आरक्षक लव उपाध्याय, आरक्षक दिलकेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *