बिलहरी पुलिस ने शराब के नशे में आटो चला रहे चालक पर की कार्यवाही, न्यायालय ने ठोका 10,500 रुपए का जुर्माना

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी बिलहरी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वो के खिलाफ  कार्यवाही की।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 23 मार्च 2025 की शाम करीब 6 बजे चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय स्टाफ के साथ ईलाका में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चौकी बिलहरी अंतर्गत बिलहरी चौधरी मोहल्ला रोड पर आटो क्रमांक MP21ZE1288 का चालक लहराते हुए वाहन लेकर चला रहा था। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन चालक इतना शराब के नशे में था कि पुलिस ने बड़ी मशक्कत से वाहन को रोका। चेक करने पर वाहन चालक भीम सेन चौधरी पिता रामकरण चौधरी उम्र 25 साल निवासी चौधरी मोहल्ला बिलहरी बहुत नशे में पाया गया। जिसका तत्काल पुलिस ने जिला चिकित्सालय कटनी से मुलाहिजा कराया। चिकित्सक व्दारा चालक को नशे में होने की पुष्टि किये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आटो को जप्त कर लिया एवं चालक के विरूद्ध इस्तगाशा माननीय न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय व्दारा 10,500  रूपये का अर्थदण्ड चालक के विरूद्ध अधिरोपित किया गया।

कार्रवाई में उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि राम सिंह, आरक्षक विकास कुमार, संदीप भलावी, लव कुमार उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *