अवैध शराब के खिलाफ बिलहरी पुलिस ने कसा शिकंजा, चार पेटी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलहरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार पेटी देसी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 70 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त की है।
इस तरह हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला अंतर्गत बिलहरी चौकी पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गत 1 मई 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चार पेटी देसी शराब (200 क्वार्टर, लगभग 36 लीटर) बरामद की गई।।पुलिस ने रीठी थानाक्षेत्र के देवगांव निवासी 26 वर्षीय दीपक यादव एवं सतना जिले के कोठी निवासी 24 वर्षीय अनमोल सिंह को 70000 की अवैध शराब एवं मोटरसाइकल के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, एएसआई राम सिंह, आरक्षक व्यास गुप्ता, सौरभ जैन, दिलकेश्वर सिंह और संदीप भलावी की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *