करहिया कला में संचालित सटोरिए के ठिकाने पर बिलहरी पुलिस की दबिश, सट्टा खिलाते आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार

कटनी। जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सट्टा संचालक को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टियां, नगदी एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला प्रभारी अखिलेश दाहिया के नेतृत्व और चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करहिया कला में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी काटकर अवैध सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजू उर्फ संजय सनोड़िया (42 वर्ष) निवासी करहिया कला, थाना कुठला बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो सट्टा पट्टियां, एक डॉट पेन तथा 310 रुपये नगद बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *