बिलहरी पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को दबोचा, भेजे गए जेल

कटनी। जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में बिलहरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिलेभर में स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला अंतर्गत बिलहरी चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
बिलहरी पुलिस के मुताबिक ग्राम गनियारी निवासी अभिषेक उर्फ राहुल तिवारी अपराध क्रमांक 125/20, धारा 379 IPC के मामले में एवं ग्राम कराहिया कला निवासी 29 वर्षीय राजू उर्फ राम बहादुर माझी प्रकरण क्रमांक 1290/2018, धारा 25 आर्म्स एक्ट के मामले में फरार था। दोनों को 2 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, एएसआई राम सिंह, आरक्षक व्यास गुप्ता, सौरभ जैन, दिलकेश्वर सिंह और संदीप भलावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *