ईद मिलादुन्नबी पर सुबह बाइक रैली और दोपहर में निकला पैदल जुलूस, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

कटनी। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कटनी में सुबह बाइक रैली और दोपहर में पैदल जुलूस निकाला गया। गंगा जमुना तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मोहब्बत और अमन का पैगाम ले कर गुजरा, जिसका आयोजन अंजुम इस्लामिया के सदर केश अहमद लिप्पू भाई की सदारत में सुबह की बाइक रैली मिशन चौक, बरगवा, झर्रा टिकुरिया, मंगल नगर पुलिया, रोशन नगर, दुर्गा चौक खिरहनी ब्रिज, गर्ग चौराहा, सुभाष चौक होता हुआ अहमद नगर से मिशन चोक में समापन हुआ। दिन का जुलूस दिलावर चोक से आजाद चोक, विभिन्न मार्गो से होता हुआ अंजुमन इस्लामिया स्कुल में समाप्त हुआ। इसमें खास बात ये रही की धार्मिक कार्यक्रम हुआ पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओ और उनके रास्ते पर चलने की चर्चा की गई और लोगो ने एक दूसरे को मुबारक बाद दी।
इस दौरान अंजुम इस्लामिया के अध्यक्ष केश अहमद, वफ्त कमेटी के अध्यक्ष हाजी मुन्ना भाई, हज कमेटी के अध्यक्ष गुलाम ख्वाजा नियाजी, मुस्लिम त्यौहार कमेटी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मो शकील एवम प्रदेश महासचिव मो जावेद कटनी जिले के ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष मो अहमद कुरेशी, गुलाम जफर, मो इफ्तिखार, एड इमरान फरीदी, गुलाम फरीद, मोहसीन खान, मो सकलेन, अरशद खान, नोसद खान, इम्तियाज, आफताब अहमद, इरफान नियाजी, इखलाख, मो फैज, मो आदिल, सोहेब आसान, सफीक खान, आरिफ आदि शामिल हुए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *