रोहनिया में इंडेन गैस गोदाम में बड़ी चोरी, दीवार फांदकर 61 सिलेंडर ले उड़े चोर, बिलहरी के बाद अब बड़वारा में हुई घटना

रोहनिया में इंडेन गैस गोदाम में बड़ी चोरी, दीवार फांदकर 61 सिलेंडर ले उड़े चोर, बिलहरी के बाद अब बड़वारा में हुई घटना

कटनी। बिलहरी चौकी क्षेत्र की ही तरह जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम रोहनिया स्थित एक गैस सिलेंडर गोदाम को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने गोदाम से भारी मात्रा में भरे और खाली सिलेंडर पार कर दिए हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 70,000 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, चोरी की यह वारदात 24 जनवरी की रात 12 बजे से 25 जनवरी की सुबह 11 बजे के बीच हुई। ग्राम रोहनिया स्थित इंडेन गैस सिलेंडर गोदाम के ताले तोड़कर या दीवार फांदकर घुसे अज्ञात आरोपियों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। फरियादिया रानी कुशवाहा पति दीपक कुशवाहा, उम्र 35 वर्ष ने पुलिस को बताया कि गोदाम से कुल 61 सिलेंडर गायब हैं, जिनमें 30 भरे हुए इंडेन गैस सिलेंडर, 31 खाली इंडेन गैस सिलेंडर शामिल है। जिनकी कुल अनुमानित कीमत 70 हजार रुपए है। घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(A) एवं पूर्ववर्ती धाराओं 457, 380 के तहत मामला पंजीकृत किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

वर्षाकालीन तैयारियों एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त ने फील्ड में की मशक्कत, बरगी दायीं तट नहर परियोजना का लिया जायजा, जल आपूर्ति व्यवस्था को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने दिए निर्देश