अवैध शराब के ठिकानों पर कुठला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 3 क्विंटल लाहन कराया नष्ट, कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप

कटनी। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुठला थाना पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में दबिश देकर 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 6 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही मौके पर करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को ग्राम हरदुआ के कचबंधिया मोहल्ले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वालों के ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान सोनिया बाई पति राकेश उर्फ जौलोर कुचबंधिया (55), माया बाई पति गणेश कुचबंधिया (50) और जालौर कुचबंधिया पिता गुड्डे कुचबंधिया (60) के ठिकानों से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं, शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई है।
नशे से दूर रहने की अपील
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी। साथ ही अवैध शराब या अन्य मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रवि शुक्ला, श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, सविता, अजय यादव, रामेश्वर सिंह, आलोक तिवारी, शिवशंकर दुबे, विद्यानन्द मिश्रा, ताहिर, अनुराग सहित आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, दिव्या, विवेक, प्रभाकर, विजय राणा एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *