स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी अवैध शराब और कार के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

कटनी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 पेटी अवैध शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति इको कार भी जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में 9 जुलाई को शारदा मार्बल के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की मारुति इको कार (क्रमांक MP 20 ZA 1151) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 8 पेटी देसी मसाला शराब और 2 पेटी देसी शराब, कुल 10 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने मौके से उमेश दीक्षित, जय कुमार पटेल, नीरज पटेल, सनित पटेल और आनंद उर्फ सोनू पटेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध थाना स्लीमनाबाद में अपराध क्रमांक 453/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सिद्धार्थ राय, प्रधान आरक्षक तेज प्रकाश सिंह, प्रेम शंकर पटेल, लखन पटेल तथा आरक्षक मनीष पटेल और रोहित पाटकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *