दो वार्डों में 35 लाख से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

कटनी। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में महाराणा प्रताप वार्ड एवं कावसजी वार्ड में सीसी नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर प्रीति संजीव सूरी, मेयर इन काउंसिल सदस्यों एवं क्षेत्रीय पार्षदों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। लगभग 35 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है तथा निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान महापौर ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्वच्छता में जनभागीदारी पर जोर दिया। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में स्वच्छता और सुविधाओं में सुधार होगा। कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य, पूर्व पार्षद, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *