भारतीय मजदूर संघ की 70 वीं वर्षगांठ पर कैमोर में भारतीय मजदूर संघ ने किया भव्य आयोजन, निकाली रैली

कटनी। आज 23 जुलाई 2025 को कैमोर के एसीसी कॉलोनी मुरलीधर मंदिर के सामने संघ कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस वर्षगांठ कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम संघ के अध्यक्ष गणेश राव द्वारा दीप प्रजलन कर भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं श्रद्धेय दंत्रोपंत ठेंगड़ी जी का पूजन वंदन किया गया। तत्पश्चात संघ गीत हुआ और ध्वज बंधन के साथ ध्वजारोहण किया गया। संघ कार्यालय से निकली श्रमिक रैली ने राष्ट्रभक्त मजदूर एक हो, देशभक्त मजदूर एक हो,
भारतीय मजदूर संघ जिंदाबाद के नारों के साथ कॉलोनी में भ्रमण किया। रैली के पश्चात पुन: कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में 70वीं वर्षगांठ स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत संघ के अध्यक्ष गणेश राव ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति -राष्ट्र हित, उद्योग हित, श्रमिक हित के सिद्धांतों पर काम करने वाला भारत का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक श्रमिक संगठन है।
वरिष्ठ मंत्री रवि शंकर दुबे ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ कैमोर में किन विषम परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए श्रमिक हितों के कार्यों को कर रहा है, जिसमें संघ के पदाधिकारी ने कितने बलिदान दिए हैं वह भी श्रमिकों को नहीं भूलना चाहिए।
महामंत्री मुकेश गौतम ने कहा कि आज का दिन बड़े गर्व का दिन है कि हम देश के सबसे बड़े गैर राजनीतिक श्रमिक संगठन के सदस्य हैं और हम 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। संघे शक्ति काली युगे के सिद्धांत पर हम एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति पर चलकर सफलता हासिल करेंगे। उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी श्रमिक साथियों को भारतीय मजदूर संघ के 70 वीं वर्षगांठ स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। आज के कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष गणेश राव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, महामंत्री मुकेश गौतम, वरिष्ठ मंत्री रवि शंकर दुबे, मंत्री प्रहलाद चौहान, नरेंद्र चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, चंदन राय, शिवकांत उरमालिया एवं पैकिंग हाउस के श्रमिक साथी, प्रोडक्शन विभाग के श्रमिक साथी एवं मैकेनिकल विभाग के श्रमिक साथी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *