बड़वारा पुलिस ने दो जुआ फड़ों पर मारी रेड, आठ जुआरी गिरफ्तार, नगदी जब्त, रोहनिया और भूड़सा में कार्रवाई

कटनी। जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आठ जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से कुल 5,000 की जुआ राशि भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने 30 अगस्त की रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।
पुलिस को ग्राम रोहनिया में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली, जिस पर तत्काल दबिश देकर तीन लोगों को पकड़कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद ग्राम भुड़सा में भी जुआ फड़ पर छापेमारी की गई, जहां से पांच लोगों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों स्थानों से कुल आठ जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ₹5,000 की जुआ राशि बरामद की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सउनि मोनेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, सतेन्द्र सिंह, रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक पवनराज, वीरेन्द्र चढ़ार, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर राजपूत एवं बृजलाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *