त्योहारों को लेकर बड़वारा पुलिस ने क्षेत्र में किया पैदल भ्रमण, संदेहियों को फटकार, बदमाशों पर रखी जा रही नजर

Oplus_131072

कटनी। होली एवं रमजान पर्व को देखते हुए बड़वारा पुलिस क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में बड़वारा थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी की अगुवाई में आज बड़वारा पुलिस ने क्षेत्र में पैदल भ्रमण करते हुए कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से क्षेत्र का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, मुख्यालय एसडीओपी उमराव सिंह के मार्गदर्शन में आज बड़वारा थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बड़वारा पुलिस ने बड़वारा क्षेत्र का पैदल भ्रमण करते हुए गुंडे बदमाशों को चेक किया। इसके साथ ही संदिग्ध क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संदेहियों को फटकार लगाई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *