बड़वारा पुलिस ने मोटर पंप चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 4 सबमर्सिबल मोटर पंप बरामद, दोनों आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल

Oplus_16908288

कटनी। बड़वारा पुलिस ने खेतों से सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी किए गए 04 सबमर्सिबल मोटर पंप बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 की रात ग्राम कांटी क्षेत्र में खेत से सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी होने की शिकायत थाना बड़वारा में दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 573/2026 एवं 576/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में राजेन्द्र उर्फ मंजल राठौर (36), पिता जमुना प्रसाद राठौर, निवासी कांटी, थाना बड़वारा तथा करन सिंह ठाकुर (32), पिता ठाकुर प्रसाद ठाकुर, निवासी कांटी, थाना बड़वारा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी के 04 सबमर्सिबल मोटर पंप बरामद किए। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक बृजलाल प्रजापति एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *