बड़वारा पुलिस ने नाबालिक बालिका को महज 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब, सुरक्षित पहुंचाया घर, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक, बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उमराव सिंह के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि 24 जुलाई 2025 को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी 16 साल की बेटी बिना बताये कहीं चली गयी है। उसे शंका है कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़वारा पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की। कैलाश के दौरान आज 25 जुलाई 2025 को अपहृता बालिका को थाना परिसर बड़वारा में दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, सउनि महेश प्रताप सिंह, आर. बृजलाल प्रजापति, महिला आरक्षक नेहा सिंह की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *