बड़वारा पुलिस ने 3 माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा गंभीर अपराधों में फरार अपराधियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उमराव सिंह के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस के द्वारा फरार आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि 4 जुलाई 2025 को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहित यादव के द्वारा शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने एवं जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायतबपर धारा 69, 351(2) भारतीय न्याय संहिता 3(2)(V) एससी, एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में फरार आरोपी मोहित यादव पिता नन्हे यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम रोहनिया थाना बड़वारा की तलास हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। थाना प्रभारी उनि केके पटेल के नेतृत्व एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मोहित यादव पिता नन्हे यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम रोहनिया थाना बड़वारा को गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, उनि प्रदीप जाटव, सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र कुमार, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक रविकुमार कोरी की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *