बड़वारा पुलिस की कार्रवाई: धारदार बका लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था बदमाश, बड़वारा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Oplus_16908288

कटनी। क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर लोहे का धारदार बका लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को ग्राम जगतपुर उमरिया के मदारी टोला से आगे पुलिया के पास गोपालपुर रोड पर एक व्यक्ति लोहे का धारदार बका लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान उक्त व्यक्ति को धारदार बका लहराते हुए पाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शंकर बर्मन (38 वर्ष), पिता रामचरण बर्मन, निवासी ग्राम धनवाही, थाना कोतवाली, जिला उमरिया बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बड़वारा में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा का मार्गदर्शन रहा। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक महेश प्रताप सिंह, आरक्षक रवि कोरी (624) एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति (611) की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *