बरही को प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान, संदीप स्वर्णकार बने प्रदेश महासचिव

कटनी। जिले के बरही क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात सामने आई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित होने पर बरही नगर के युवा नेता संदीप स्वर्णकार को प्रदेश महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जीतू पटवारी की सहमति एवं नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निशंक जैन के अनुमोदन से की गई है। संदीप स्वर्णकार, जो कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हैं उनकी इस नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह खबर उनके चाहने वालों तक पहुंची तो बरही सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने पद को क्षेत्र के लिए बड़ा सम्मान बताते हुए बधाई प्रेषित किया है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का बधाई देने तांता लगा है। लोगों ने संदीप स्वर्णकार के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर बरही को जो पहचान मिली है वह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस नियुक्ति से न केवल कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास कार्यों को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संदीप स्वर्णकार की इस उपलब्धि पर पूरे बरही नगर में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *