बाकल पुलिस ने गुमशुदा महिला को दमोह से सकुशल किया दस्तयाब, लगातार कार्रवाई से बाकल थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह हो चुकी है सम्मानित

कटनी। गुमशुदा बालक बालिकाओं एवं अन्य लोगों की दस्तयाबी के लिए बाकल थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह चंदेल के नेतृत्व में बाकल पुलिस लगातार सक्रिय रुख अपनाए हुए हैं। गुमशुदा लोगों की तलाश में सक्रिय कार्यवाही करने एवं सफलता प्राप्त करने के लिए विगत दिनों बाकल थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया था। एक बार फिर बाकल थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने एक महिला को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिवार वालों के सुपुर्द किया है।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन मे बाकल पुलिस थाना क्षेत्र से लापता एक महिला को तलाश कर उसे वापस परिवार से मिलाया है। जानकारी के मुताबिक लच्छू वंशकार पिता खुशी लाल वंशकार उम्र 64 वर्ष निवासी बाकल कि पत्नी बतों बाई वंशकार के गुमने की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर जांच मे लिया गया गया। जांच दौरान गुम महिला बतो बाई वंशकार की तलाश में त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्परता से जांच शुरू की गई और विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। तकनीकी और मानवीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना बाकल पुलिस टीम ने जिला दमोह से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया। गुमशुदा महिला को उनके परिवार से मिला दिया गया है। गुमशुदा के परिजनो ने त्वरित सफलता के लिए पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की है। करवाई में थाना प्रभारी उप.निरी. प्रतीक्षा सिंह चंदेल, प्रआर अवधेश मिश्रा की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *