बाकल पुलिस ने पीएम श्री शासकीय स्कूल में चलाया नशा मुक्ति अभियान, बच्चों को किया जागरूक, दिलाई शपथ

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद के दिशा निर्देशन मे आज बाकल स्थित पीएम श्री स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच उपस्थित होकर उन्हें नशे से दूरी है जरूरी विषय को समझाया गया। साथ ही नशे से होने वाली आर्थिक, शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान को विस्तृत रूप से बच्चो के बीच रखा गया। संवाद करते हुए नशे से होने वाली दैनिक जीवन में आने वाली परेशानी को बच्चो से प्रश्नोत्तर के माध्यम से समझा गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। साथ ही स्कूल में उपस्थित प्रधान अध्यापक व अध्यापकों ने इस नशा मुक्ति जागरूक अभियान का स्वागत करते हुए शपथ ली कि ” ना ही मैं नशा करूंगा ना ही करने दूंगा, इससे अपने घर, परिवार, कुटुंब, समाज को बचाऊंगा। इस दौरान थाना प्रभारी उप.निरी. प्रतीक्षा सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक अवधेश मिश्रा एवं अन्य स्टॉफ की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *