मुस्कान विशेष अभियान में बाकल पुलिस को मिली सफलता, हिसार से मिली नाबालिग, सकुशल परिजनों को सौंपा

कटनी। जिले में चल रहे “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत थाना बाकल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुमशुदा नाबालिग बालिका को हरियाणा के हिसार से दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2026 को फरियादी द्वारा थाना बाकल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 16 वर्ष 9 माह की नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। मामले में अपराध क्रमांक 120/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से बालिका की तलाश की और 22 अप्रैल 2026 को उसे हिसार (हरियाणा) से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह घर के काम को लेकर नाराज होकर बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी, उपनिरीक्षक बी.एल. ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक बी.एम. चौधरी, प्रधान आरक्षक शिव सिंह, आरक्षक सतेन्द्र राजपूत (सायबर सेल), आरक्षक रोहित सिंह, महिला आरक्षक रक्षा साहू सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *