रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की गुम सिम के जरिए अकाउंट से निकाल लिए 11 लाख, धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने वाले आरोपियों को बाकल पुलिस ने दबोचा

Oplus_131072

कटनी। एक बुजुर्ग के साथ 11 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को बाकल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आप को बता दें की लालजी वर्मन पिता प्रेमलाल बर्मन उम्र 55 साल निवासी ग्राम बसेहड़ी थाना बाकल ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई की पिता प्रेमलाल बर्मन रेलवे विभाग से रिटायर हो चुके है। जिनके सेंट्रल बैंक के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने छल कपट पूर्वक फर्जी तरीके से अलग-अलग आईडी (सेन्ट्रल बैंक कियोस्क एवं एयरटेल पेमेन्ट बैंक) से करीब 10-11 लाख रु. खाते से निकाल लिया है। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

अभिनय विश्वकमा पुलिस अधीक्षक कटनी के आदेशानुसार एवं डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन तथा श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद के दिशा निर्देशन में थाना बाकल पुलिस व सायबर सेल कटनी की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्परता से जांच शुरू की गई और आरोपियो की तलाश सायबर सेल की मदद से एवं मानवीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई। जांच में यह बात सामने आई की प्रार्थी के गांव में कियोस्क चलाने वाला आरोपी मनोहर लोधी नि. बसेहड़ी जिसके यहा प्रार्थी पैसे निकालने के लिए आता जाता था व आरोपी के सहयोगी रोहित लोधी नि. सिहुडी, सौरभ लोधी नि. खमतरा के साथ मिलकर प्रार्थी की गुम हुई सिम का दुरूपयोग कर एयरटेल पेमेन्ट बैक व फोन पे के माध्यम से फर्जी अकाउण्ट मृतक रामकुमार लोधी के नाम से बनाकर 11 लाख रूपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। जिनको पुलिस ने अभिरक्षा मे लेकर आरोपियो से अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में धोखाधड़ी के सारे सबूत मिलने के उपरांत आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंचबद्ध करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी बाकल उप.निरी. प्रतीक्षा सिंह चंदेल, प्रआर. अवधेश मिश्रा, प्रआर. जोगेन्द्र तिवारी, आर. सूरलाल, आर. अंकित, आर. बुद्ध कुमार, सायबर सेल कटनी से उनि. रूपेन्द्र सिंह राजपूत, आर. सत्येन्द्र, आर. चंदन प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *