बाकल पुलिस ने 5 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार, अवैध शराब एवं सटोरियों के खिलाफ भी की कार्रवाई

बाकल पुलिस ने 5 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार, अवैध शराब एवं सटोरियों के खिलाफ भी की कार्रवाई

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद के दिशा निर्देशन मे थाना स्तर पर अलग अलग क्षेत्र में हो रहे अपराध की रोकथाम हेतु अवैध शराब बेचने वाले चन्द्रभान लोधी पिता राजाराम लोधी उम्र 23 साल निवासी पाकर थाना बाकल के कब्जे से 8 ली. हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 3200/- रूपये व बिहारी बर्मन पिता दसईया बर्मन उम्र 65 साल निवासी छुरिया थाना बाकल के कब्जे से 5 ली. हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त कर उक्त आरोपियो के विरूद्ध म.प्र. आबकारी अधि. के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवैध सट्टा पट्टी काटने वाले पहलवान भुमिया पिता उम्मेद सिंह भुमिया उम्र 44 साल निवासी आदिवासी मोहल्ला बसेहडी थाना बाकल के कब्जे से सट्टा पट्टी सहित कुल 1100/- रूपये नगद जप्त कर म.प्र. पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। थाना बाकल क्षेत्र अन्तर्गत करीब 5 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी गौतम विश्वकर्मा पिता नरेश विश्वकर्मा उम्र 32 साल नि. मसंधा थाना बाकल को पुलिस  की सूझबुझ से धर धबोचा गया।

आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी उप.निरी. प्रतीक्षा सिंह चंदेल, प्रआर. अवधेश मिश्रा , प्रआर. नकुल पटेल, प्रआर. जोगेन्द्र तिवारी, आर. इन्द्रभान मर्सकोले, आर. सूरलाल उईके, आर. अंकित कन्नोजिया, सै. अशोक तिवारी की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post