बहोरींबद पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत चलाया गया जागरुकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दी कानून की जानकारी

कटनी। मुख्यमंत्री की मंशानुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक मुस्कान विशेष अभियान संचालित किया जा रहा हैं! जिसमे पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अति.पु.अधीक्षक डाँ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखलेश दाहिया द्वारा आज उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल बहोरीबंद मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया ने विद्यार्थियों को गुड टच – बैड टच की जानकारी दी एवं सुरक्षा संबंधी व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। साथ ही बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम, सायबर अपराध, सोशल मीडिया पर अनुचित सामग्री साझा करने के दुष्परिणाम एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या शोषण की स्थिति में डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090 तथा बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 एंव नजदीकी पुलिस थाना पर तत्काल संपर्क करने की जानकारी दी। साथ ही थाना प्रभारी ने छात्राओं को जागरूक करते हुये कहा कि जब भी आपके साथ कोई किसी भी प्रकार की घटना के लिए दुस्साहस करता है तो तत्काल विरोध करें। यदि रास्ते मे, बाजार मे, वाहन में कोई छेड़छाड़ करता है तो तत्काल शोर मचाये, आसपास के लोगो को बताये।घटना को दबाए नही ताकि समय रहते उनके नापाक हौसलों को पस्त किया जा सके और उन्हे सालाखो के पीछे भेजा जा सके। इस दौरान स्टाफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *